भिमाकोरे गांव शौर्य दिवस मनाया शहीद शूरवीरों को जयभिम सलामी देकर मानवंदना दी-

सौसर

भिमाकोरे गांव शौर्य दिवस मनाया शहीद शूरवीरों को जयभिम सलामी देकर मानवंदना दी-

*भिमाकोरेगांव शौर्य दिवस मनाया शहीद शूरवीरोंको जय भिम सलामी देकर मानवंदना दी*                                                   बी पी एस लाइव न्यूज़ नेटवर्क                                        (सौंसर) :-भारतीय बौद्ध महासभा, समता सैनिक दल, रमाबाई आम्बेडकर महिला मंडल,डॉ आम्बेडकर नवयुवक मंडल व बौद्ध-आम्बेडकरी सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में सौंसर नगर में भिमाकोरे गांव शौर्य दिवस मनाया गया। बौद्ध विहार परिसर में सुबह 10 बजे समता सैनिक दल का ध्वजारोहण किया गया। तथागत बुद्ध व डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर जी के प्रतिमा

समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर सामुहिक रूप से बुद्ध वंदना ली गई। पश्चात समता सैनिक दल व सभी उपस्थित अनुयाइयों की मौजूदगी में विहार से तिराहे स्थित डॉ बाबासाहब आम्बेडकरजी के प्रतिमा तक सांकेतिक रैली निकाली गई। डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर जी प्रतिमा समक्ष भदंत सारीपुत्र की विशेष मौजूदगी में सामुहिक बुद्ध वंदना कराई गई, पश्चात समता सैनिक

दल के द्वारा भारतीय बौद्ध महासभा व समता सैनिक दल के पदाधिकारियो के हस्ते बाबासाहब आम्बेडकरजी को अभिवादन कर व भिमाकोरे गांव शौर्य प्रतिक स्तंभ समक्ष भिमाकोरे शौर्य में शहीद हुये शूरवीरों को पुष्पचक्र अर्पित कर जयभिम सलामी देकर मानवंदना दी गई। पश्चात विहार में भिमाकोरे गांव शौर्य दिवस पर आयोजित संगोष्टी में भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश सदस्य एस आर शेंडे, प्रदेश सदस्या विजयश्री बागडे, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाटील, सामाजिक कार्यकर्ता गिरिजाताई डोंगरे ने विचार रखते हुए मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश सदस्य साहित्यकार एस आर शेंड़े, प्रदेश सदस्या विजयश्री बागडे, समता सैनिक दल के जिला सहायक जीओसी हीरामण सोमकुंवर, भारतीय बौद्ध महासभा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाटील, जिला महासचिव अशोक डोंगरे, कांबले गुरुजी, डॉ वाय एल ठवरे, जिला कोषाध्यक्ष राजरतन बागड़े,तहसिल अध्यक्ष एड विनोद धनराज, समता सैनिक दल के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर रमेश रंगारे,एम आर शेंडे, शाखा अधिकारी शेषराव बागडे, समता सैनिक दल सचिव प्रवीण ठवरे, भारतीय बौद्ध महासभा नगर अध्यक्ष विजय शेंडे,सुरेश दुफारे, गुलाब खोब्रागडे,अरुण चवरे, डॉ आम्बेडकर नवयुवक मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र गजभिए, आकाश सहारे, अमर पोटपोसे, मुकेश बागडे,अक्षय सोमकुंवर,राजेश कडबे, अनिरुद्ध दुफारे, विनोद सोमकुंवर, सहित रमाबाई आम्बेडकर महिला मंडल,नवयुवक मंडल के पदाधिकारी व समस्त बौद्ध-आम्बेड़करी अनुयाई व आमजन मौजूद थे।